फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New study center started in Chhotu Ram Kisan College

Jind News: छोटूराम किसान कॉलेज में नया अध्ययन केंद्र शुरू

Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
New study center started in Chhotu Ram Kisan College
16जेएनडी02-छोटूराम किसान कॉलेज में ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन का नया केंद्र शुरू होने की जानकारी
जींद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन का नया अध्ययन केंद्र छोटूराम किसान कॉलेज में शुरू किया गया है। जीजेयू की टीम ने कॉलेज में निरीक्षण के बाद इसकी मंजूरी दे दी है। प्राचार्य डॉ. कुलबीर सिंह रेढू ने कहा कि जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीम ने छोटू किसान कॉलेज का पिछले महीने भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसमें कॉलेज की कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, इंटरनेट कनेक्टिविटी, क्लासरूम और प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के तहत छोटूराम किसान कॉलेज को केंद्र खोलने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए दाखिले जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इस अध्ययन केंद्र में इस वर्ष से बीए, बीकॉम, डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट, डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस, डिप्लोमा इन सप्लाई चैन एनालिसिस शुरू होंगे।
विज्ञापन

इस अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी प्राचार्य व मुख्य समन्वयक डॉ. कुलबीर सिंह रेढू के नेतृत्व में निभाई जाएगी। इसमें डॉ. सतिंदर सिंह कुंडू को कोऑर्डिनेटर, संजय खर्ब को डिप्टी कॉर्डिनेटर और सुखविंद्र खर्ब को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजेयू के कॉलेज कोऑर्डिनेटर डॉ. सतिंदर सिंह कुंडू ने कहा कि दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी सीआर कॉलेज में आकर ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूजीसी के निर्देशानुसार एक समय में अब एक साथ दो डिग्री की जा सकती हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनका कहीं भी रेगुलर एडमिशन है तो जीजेयू के इस स्टडी सेंटर से एक साथ दूसरी डिग्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed