{"_id":"69d01a8751511bf1bf0ef7b5","slug":"new-rules-are-against-the-interests-of-farmers-and-commission-agents-rishipal-haibatpur-jind-news-c-199-1-sroh1009-151055-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये नियम किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ : ऋषिपाल हैबतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये नियम किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ : ऋषिपाल हैबतपुर
विज्ञापन
03जेएनडी30: धरने पर फसल खरीद की नीति के विरोध में सरकार को चेताते हुए कांग्रेस के जिला प्रधान।
जींद। जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को किसानों और आढ़तियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। सरकार की ओर से लागू नए नियमों के विरोध में आढ़तियों और किसानों ने हड़ताल पर बैठ गए हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो सीधे तौर पर किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मंडियों की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से फसल लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह नियम पूरी तरह अव्यवहारिक और किसान विरोधी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों के पास ट्रैक्टर के दस्तावेज पूरे नहीं होते, वहीं बायोमेट्रिक प्रणाली भी तकनीकी समस्याओं से जूझती रहती है। ऐसे में यह नियम किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाएगा।