फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New Public Health Department office built in Uchana

Jind News: उचाना में 75 लाख से बना जन स्वास्थ्य विभाग का नया कार्यालय

Sat, 06 Jun 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
New Public Health Department office built in Uchana
05जेएनडी23-पालवां जलघर के पास बनकर तैयार हुआ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय। स्रोत कर - फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
उचाना। नरवाना बाईपास स्थित पालवां जलघर के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। भवन में पेंट का कुछ कार्य शेष है। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 1200 गज क्षेत्र में बने इस आधुनिक कार्यालय के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग का पुराना भवन जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था। इसके बाद लंबे समय से कार्यालय एक कमरे में संचालित हो रहा था। इससे कर्मचारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए भवन में छह कमरे बनाए गए हैं, जहां विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

कार्यालय परिसर में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। बाईपास पर स्थित होने के कारण लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में भी आसानी होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नए कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कार्यालय निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नई बिल्डिंग बनने के बाद यहां पर हर कार्य के लिए अलग से कमरा होगा। करीब 75 लाख रुपये की लागत से कार्य कार्यालय निर्माण का हुआ है।
-सुनीता, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed