फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   new colony for police, jind

पुलिस कर्मियों को जल्द मिलेगी रिहायशी मकानों की सौगात

Sat, 11 Jun 2016 11:54 PM IST
jind
jind Updated Sat, 11 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
new colony for police, jind
अधिकारियों साथ बैठक करते एसएसपी आर्य। - फोटो : bureau
 पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए नए 78 मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अलावा पुलिस लाइन में पुलिस डीएवी स्कूल के भवन का निर्माण किया जाएगा। जिला महिला थाना, जुलाना थाना, नरवाना सिटी थाना के लिए भी प्रपोजल तैयार किया जा रहा हैं ताकि इन थानों के लिए भी इमारत जल्द तैयार की जा सके। साथ ही जिले के सभी थानों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, क्वाटर रिपेयर उनकी देखरेख व पेंट आदि का काम भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने शनिवार को पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एक्शन विनोद रावल, एसडीओ राजेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पोरशन के तहत चल रहे कार्यों की एसएसपी ने समीक्षा की। अन्य कार्य जिन्हें पूरा करवाया जाना है उसके बारे में भी बिंदु तैयार किए। जैसे महिला थाने में वाहन व आम जनमानस के लिए शैड बनवाना, पुलिस लाइन में रिपेयर आदि के काम को पूरा करवाना, जुलाना, नरवाना में थाना तथा सफीदों थाना के रिहायशी मकान, ट्रेफिक थाना को शहरी बिजली सप्लाई से जोड़ने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में 12 इंस्पेक्टर रेंक के मकान, एनजीओ के 24 व ओआरस के लिए 42 मकानों को बनाने का काम शुरू किया जा चुका हैं। इसके साथ ही पुलिस क्वाटर में पीने के पानी की लाइन व अन्य कामों को लेकर भी खाका तैयार किया गया हैं ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। पुलिस लाइन में भी एक एटीएम मशीन बैंक द्वारा लगाई जाएगी। इससे कर्मचारियों के  साथ-साथ आम जनमानस को भी लाभ होगा। पुलिस क्वाटर एरिया में करोड़ों रुपये की लागत से कम्यूनिटी सेंटर बनकर तैयार हो चुका हैं, जिससे विभाग के लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी विवाह व अन्य समारोह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed