फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Never keep negative thoughts in life: Sadhvi Labdhi Prabha

जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच न रखें : साध्वी लब्धि प्रभा

Fri, 18 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Never keep negative thoughts in life: Sadhvi Labdhi Prabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। पुरानी मंडी स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मास प्रवचन करते हुए साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 ने फरमाया कि जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच न रखें। हमारा मन में जैसी सोच होगी वैसे बनता है।

कहा कि कोशिश, सच, विश्वास ये ऐसे तीन शब्द है जो आपको निरंतर सफलता की सीढ़ी चढ़ाते जाएंगे। बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कोशिश करें, अपने काम के साथ सच को साथ रखे, भगवान में हमेशा विश्वास रखो। उन्होंने कहा कि कभी भी बुरा करने की मन में आए तो एक बार मन से सोचे कि भगवान सब देख रहा है तो आपका मन बुरा काम करने को कभी नहीं कहेगा। आत्मा हमें जरूर बुरे काम करने से रोकती है लेकिन मन आत्मा पर हावी हो जाता है। इसलिए हमें आत्मा की सुननी चाहिए ताकि हम गलत कामों से बच सकें। मनुष्य के अंत समय रुपए साथ नहीं जाते है बल्कि साथ जाते है तो अच्छे, बुरे कर्म। अच्छे कर्म करेंगे तो लोग हमारे जाने के बाद हमें याद करेंगे बुरे कर्म करेंगे तो लोग कहेंगे ठीक हुआ दुनिया से चला गया। इसलिए अच्छे कर्म करके लोगों के मनों में जगह बनानी चाहिए ताकि दुनिया से जाने के बाद भी लोग हमें याद करें। साध्वी ने कहा कि हमेशा वाणी को मीठा रखना चाहिए। हमारे बोलने से ही हमारे संस्कार, व्यक्तित्व की पहचान होती है। मीठा बोलने वाले की समाज में इज्जत होती है कड़वा बोलने वाले से कोई बात करना पंसद नहीं करता है। कोयल का रंग भी काला होता है कौआ का भी लेकिन कौआ अगर छत्त पर कांव-कांव करता है तो उसे उड़ा देते है लेकिन कोयल अगर बोले तो उसकी मीठी बोली सुन कर मन खुश होता है। साध्वी सुमेधा, साध्वी आदित्य प्रभा ने भी अच्छे कर्म करने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। इस मौके पररमेश जैन, रामनिवास जैन, सतपाल जैन, सुरेश जैन, सुशील जैन, प्रीतम जैन, मनोज जैन, हैप्पी गोयल, दर्शना जैन, रेखा जैन, नीलम जैन, सुनीता जैन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed