{"_id":"6928977b11a004c72f00ebda","slug":"net-stall-sales-increased-by-30-percent-in-the-market-jind-news-c-199-1-jnd1010-144527-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजार में 30 प्रतिशत तक बढ़ी नेट के स्टॉल की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजार में 30 प्रतिशत तक बढ़ी नेट के स्टॉल की बिक्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बाजारों में नेट के स्टॉल की मांग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल नेट के स्टॉल 600 रुपये से शुरू होकर 1200 रुपये तक बिक रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार स्टॉल की बिक्री लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है। स्टॉल की विशेषता यह है कि ये हल्के होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी होते हैं।
इनकी डिजाइन, कलर शेड और क्वालिटी ग्राहक को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासकर कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं में इनका क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। फैंसी स्टॉल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे है क्योंकि ये बेहद मुलायम कपड़े से बने होते हैं और गर्दन व कंधों पर अच्छी गर्माहट बनाए रखते हैं।
रोजाना 20 से 25 स्टॉल की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि कई ग्राहक एक बार खरीदने के बाद दोबारा भी यही स्टॉल लेने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि स्टॉल की क्वालिटी और डिजाइनिंग ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
स्टॉल इसलिए भी ज्यादा बिक रहे हैं क्योंकि ये हर ड्रेस के साथ मैच हो जाते हैं, चाहे वह वेस्टर्न हो या एथनिक। ग्राहक इन्हें शादी-ब्याह के सीजन में भी खूब ले रहे हैं।
वर्जन
बाजार में लाल, मरून, पीच, ग्रे, लाइट ब्लू और स्काई शेड सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हमारे यहां लुधियाना से स्टॉल मंगवाए जाते हैं।
दुकानदार महेंद्र
वर्जन
आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी जिससे स्टॉल की डिमांड में और तेजी आ सकती है। फिलहाल बाजारों में स्टॉल खरीदने के लिए महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।
-दुकानदार प्रवीन