फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neighbor took away wife, then injured youth commits suicide

पड़ोसी भगा ले गया पत्नी तो आहत होकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Neighbor took away wife, then injured youth commits suicide
पत्नी को भगाकर ले जाने से आहत एक गांव के युवक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने गांव के ही रहने वाले मोना हॉल आबाद टोहाना तथा कैथल जिले के सीवन गांव निवासी रणबीर, जसबीर व टॉटी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि गांव का रहने वाला मोना हाल आबाद टोहाना ने पांच मई को बहला-फुसलाकर उसकी बहू को भगा ले गया। उसको और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मोना के साथ रणबीर, जसबीर व टाटी ने भी उनको धमकी दी। उसकी बहू को भगाने में तीनों का हाथ है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहू के भागने से बेटे ने आहत होकर आत्महत्या कर ली। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी को भगाकर ले जाने व युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में चार लोगों को नामजद करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed