फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neighbor raped a minor girl at knife point

Jind News: पड़ोसी ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a minor girl at knife point
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को सब्जी देने के बहाने एक व्यक्ति ने घर बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने घर आकर परिजनों को बताया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी व्यक्ति ने उसे घर बनाई गई सब्जी देने के लिए अपने घर बुलाया। जब वह सब्जी देने दर्शन के घर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। जब उसने विरोध जताया तो उसे चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान काफी देर तक आरोपी ने काफी देर तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed