फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nehar's body found near Hansi after 50 hours

Jind News: 50 घंटे बाद हांसी के पास मिला नेहार का शव

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nehar's body found near Hansi after 50 hours
सफीदों। उपमंडल के गांव अंटा की नहर में डूब जाने वाले आठ वर्षीय बच्चे नेहार का शव आखिरकार 50 घंटे बाद गांव बास (हिसार) के पास मिल गया है।
विज्ञापन

गांव अंटा का बच्चा नेहार शौच करने के बाद हाथ धोने के लिए नहर के किनारे उतरा था, लेकिन वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा था। घटनाक्रम के बाद पीछे से नहर का पानी बंद करवाकर ग्रामीणों व पुलिस ने मानव शृंखला बनाकर अगले दिन तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन नेहार का कोई भी पता नहीं लगा था। उसके बाद करनाल से गोताखोर को भी बुलाकर उसकी तलाश करवाई गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आखिर थक हारकर ग्रामीणों व पुलिस ने सर्च अभियान बंद कर दिया था, लेकिन परिजनों का मन नहीं माना और वे गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर रविवार सुबह फिर से बाइकों पर सवार होकर नदी की पटरी-पटरी नेहार को खोजने के लिए निकल पड़े। रास्ते भर में मिलने वाले लोगों से वे नेहार के बारे में पूछते हुए आगे बढ़ते गए तो किसी ने हांसी के पास रामकली झाल पर नहा रहे प्रवासी मजदूरों ने बताया कि सुबह छह बजे यहां से एक बॉडी नहर में बहती हुई दिखाई दी है। जिस पर परिजनों ने हांसी पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और नेहार को तलाशने के लिए परिजनों के साथ पुलिस की राइडर भी साथ चली। कुछ आगे बढ़ने के बाद फिर से किसी ने बताया कि एक बच्चे की बॉडी नहर में उतराई हुई दिखाई दी है। आखिरकार परिजनों व पुलिस को नेहार का शव गांव बांस (हिसार) के पास सुंदर ब्रांच नहर में मिल गया। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को शव की पहचान करवाई और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए नेहार के शव को नागरिक अस्पताल हांसी ले जाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद नेहार का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने नेहार के शव को गांव अंटा लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर परिवार का काफी सदमें में था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नेहार अपनी बड़ी बहनों पर इकलौता भाई और परिवार का दुलारा था। नेहार गांव अंटा के राजकीय स्कूल की पांचवी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed