{"_id":"60f077bc8ebc3e9cdf3baf81","slug":"negligence-of-municipal-council-created-a-big-danger-on-rohtak-road-jind-news-rtk6178410126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपरिषद की लापरवाही ने रोहतक रोड पर बनाया बड़ा खतरा --गली ट्रैप की पाइप की नहीं हुई मेन लाइन में सही सेटिंग, पानी रिसाव से धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपरिषद की लापरवाही ने रोहतक रोड पर बनाया बड़ा खतरा --गली ट्रैप की पाइप की नहीं हुई मेन लाइन में सही सेटिंग, पानी रिसाव से धंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिछले तीन साल से चर्चाओं में रहने वाली अमरूत परियोजना के तहत डाली जाने वाली बरसाती पाइप लाइन बारिश होते ही फिर से चर्चाओं में आ गई है। ताजा मामला ट्रक यूनियन के पास रोहतक रोड धंसने का है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की है और पाइप लाइन दबाने का काम नगर परिषद ने किया है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का कहना है कि पाइप लाइन डालने में हुई चूक के कारण सड़क धंसी है। इतना ही नहीं यदि इसे जल्द ठीक नहीं किया जाता और अधिक बारिश होती है तो यहां खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि जहां सड़क धंसी है, वहां नगर परिषद ने 35 फुट गहरी पाइप लाइन दबा रखी है। यदि नीचे तक पानी जाता है तो आसपास के मकानों व दुकानों को भी खतरा हो सकता है। ऐसे मेें लोक निर्माण विभाग अब नगर परिषद को नोटिस भेजेगा।
दरअसल बारिश के मौसम से पहले ही अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की टेस्टिंग की बात चल रही थी, लेकिन ठेकेदार ने अतिरिक्त समय मांगा। इसी दौरान लगातार दो दिन तक हुई बारिश के चलते बुधवार को रोहतक रोड धंस गया। इसके चलते एक ओर का रास्ता पूरी तरह से बंद है। साथ ही यहां हादसे की भी आशंका बनी हुई है।
यूं खतरनाक हो सकती है लापरवाही
पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने कहा है अभी पानी का रिसाव गली ट्रैप की पाइप से मैनहोल में जाने वाली लाइन से हुआ है। इससे करीब सात-आठ फुट गहरी सड़क धंस गई है। यदि यह पानी मेन लाइन तक चला जाता है तो यह पूरी सड़क धंस सकती है। यहां पाइप लाइन 35 फुट गहरी होने के कारण इसकी जद में आसपास की कई दुकान व मकान भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी भाषा में यूं समझें लापरवाही
रोहतक रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब पांच से छह फुट परिधि के डाले गए हैं। इस लाइन में सड़कों से पानी डालने के लिए हर 50-100 फुट पर गली-ट्रैप बनाए जाते हैं। इससे सड़क का पानी मैनहोल के रास्ते लाइन में जाता है। ट्रक यूनियन के पास इसी गली-ट्रैक के कनेक्शन में दिक्कत मिली है। इसका कनेक्शन तो कर दिया, लेकिन पाइप डालने के बाद इसको ठीक प्रकार से बंद नहीं किया गया। इसके चलते ही पानी का रिसाव होने से सड़क धंसी है।
पहले भी उठते रहे हैं सवाल
पाइप लाइन डालने के समय ही रोहतक रोड के लोग इस पर सवाल उठाते रहे हैं। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के अनुसार पहले ही बताया था कि लाइन डालने का काम सिर्फ मजदूरों के हवाले किया गया है। यहां कोई भी तकनीकी अधिकारी कभी नहीं आया। ऐसे में इस प्रकार की संभावना पहले से ही थी।
भेजा जाएगा नोटिस
यह पूरा मामला नगर परिषद की लापरवाही का है। हालांकि फिलहाल सड़क निर्माण का काम चल रहा है और ऐसे में ठेकेदार इसे ठीक कर देगा। भविष्य में यदि कोई इस प्रकार की गड़बड़ी होती है तो इसकी जिम्मेदारी नगरपरिषद की होगी। इसके लिए नगरपरिषद को नोटिस भेजा जाएगा।
नवनीत नैन, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, जींद।
करवाएंगे जांच
यह बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सभी कनेक्शन की जांच करवाएंगे। मैं खुद मौके पर जाकर देखूंगा कि सड़क क्यों धंसी है। यदि कहीं भी कनेक्शन में दिक्कत है तो उसे ठेकेदार से ठीक करवाया जाएगा।
सुमित कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद, जींद।