{"_id":"6a2d3ef2bc0fd9cd410984b2","slug":"neet-re-examination-to-be-held-on-june-21-administration-completes-preparations-jind-news-c-199-1-sroh1009-155039-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 21 जून को होगा नीट री-एग्जामिनेशन, प्रशासन ने की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 21 जून को होगा नीट री-एग्जामिनेशन, प्रशासन ने की तैयारी पूरी
Sat, 13 Jun 2026 04:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी08: नीट की परीक्षा की तैयारी को लेकर डीसी अधिकारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जामिनेशन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक कर परीक्षा प्रक्रिया में गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन करने के निर्देश दिए।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जिले में नीट री-एग्जामिनेशन के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3018 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी जबकि अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
कहा कि सुरक्षा जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्धारित समय का पालन जरूरी है। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और एनटीए के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बाक्स
हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकरी नियुक्त
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी अधिकारियों को दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय में 600, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 594, पीआईजी कॉलेज फॉर वुमेन में 576, सीआरएसयू के सीवी. रमन ब्लॉक में 528, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 312 तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
बाक्स
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर केवल एनटीए द्वारा अनुमत दस्तावेज ही साथ लेकर आएं। एडमिट कार्ड में उल्लिखित ड्रेस कोड और अन्य नियमों का पालन अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।