{"_id":"6a932e3372e9fd1edb06cd3c","slug":"neerajs-team-defeated-khushis-team-by-four-points-in-kho-kho-jind-news-c-199-1-sroh1009-159300-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खो-खो में नीरज की टीम ने खुशी की टीम को चार अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खो-खो में नीरज की टीम ने खुशी की टीम को चार अंकों से हराया
विज्ञापन
29जेएनडी04: हिंदू कन्या महाविद्यालय में हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने किया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वार्षिक खेल दिवस के तहत खो-खो का रोमांचक मुकाबला नीरज और खुशी की टीमों के बीच हुआ। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला काफी रोचक रहा। अंत में नीरज की टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के दम पर खुशी की टीम को चार अंकों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम की खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भी खेल भावना का परिचय दिया।
प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। खेल प्रभारी डॉ. मीना ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलने का संकल्प लिया