फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   need to avoid pappu of center and gappu of haryana : chief minister

केंद्र के पप्पू और हरियाणा के गप्पू से बचने की जरूरत : मनोहर लाल

Thu, 10 Oct 2019 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
need to avoid pappu of center and gappu of haryana : chief minister
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Jind
पूर्व की सरकारों ने नौकरियों में तीन जे का फार्मूला अपनाया। हमारे दो जे उन पर भारी पड़ गए। पहले नौकरियां जिला, जाति व झोला देखकर दी जाती थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही दो जे का फार्मूला अपनाया। इसमें पहला जे है इन तीनों जे को मिलाकर जोहड़ में डालो और दूसरा जे मिशन मेरिट यानी यह हमारी जिद है। यह बात उन्होंने वीरवार को सफीदों में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य की रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को पप्पू कहकर चुटकी लेते हुए दुष्यंत चौटाला को गप्पू कहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गत दिनों हुई नौकरियों में गप्पू ने एक ही गांव के 70 युवकों की भर्ती को लेकर सरकार पर आरोप लगाया। जब इसकी जांच की तो यह आरोप झूठा निकला। गप्पू को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हाल ही में गप्पू ने फिर एसडीओ की भर्ती का शिगूफा छोड़ा, इसमें 80 एसडीओ की भर्ती में केवल दो युवक हरियाणा के लगाए गए, जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने इस प्रकार की कोई नियुक्तियां ही नहीं की हैं। हरियाणा की जनता ने छह महीने पहले कह दिया था कि भाजपा की सरकार दोबारा आ रही है। इस शासन से पूर्व हरियाणा की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त थी और ऐसा वातावरण था कि अच्छा आदमी राजनीति में नहीं जाता था। पिछली सरकारों में परिवारवाद व जातिवाद के चलते रेवड़ियां बांटी जाती थीं, लेकिन भाजपा शासन ने राजनीति के मायने बदल दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभालते ही कहा था कि ना खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसके साथ-साथ यह भी संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार करके जिसने जो कुछ भी खाया है, उसे निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, कर्मबीर सैनी, कलीराम पटवारी, प्रमोद कौशिक, जसमेर रजाना, सुरेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहा युद्ध के समय घोड़े व सेनापति नहीं बदले जाते
मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के हालात यह हैं कि उनको अपना अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन घूम फिर कर फिर से सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो वही बात हो गई खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई। हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि युद्ध के समय घोड़े व सेनापति नहीं बदले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed