फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NCC started in government school of Ghimana village

Jind News: घिमाना गांव के सरकारी स्कूल में शुरू हुई एनसीसी

Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
NCC started in government school of Ghimana village
31जेएनडी16: मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाने स्कूल में आए एनसीसी के विद्यार्थी। स्कूल स्टॉफ
जींद। घिमाना गांव स्थित सरकारी स्कूल में एनसीसी शुरू हो गई है। एनसीसी के लिए आठ नवंबर को फिजिकल व लिखित में टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसके बाद सात दिसंबर को चयनित बच्चों की सूची जारी की गई। इसके तहत 25 बच्चे एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए चयन होंगे। इसमें 38 बच्चों का चयन हुआ है। अगर प्रथम 25 बच्चों में किसी तरह की कमी आती है तो रिजर्व 13 बच्चों में से एनसीसी के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीसी के लिए आठवीं व नौवीं कक्षा के बच्चों का चयन किया गया है। मंगलवार को बच्चों ने जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करवाया। स्कूल में एनसीसी शुरू करवाने का श्रेय दसवीं कक्षा की छात्रा नूर गिल को जाता है। उन्होंने स्कूल में विभाग की तरफ से बच्चों को टैब के बारे में समझाने के लिए आए अध्यापक से एनसीसी के बारे में बात की। इसके बाद वो छात्राएं स्कूल में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सुरेश कुमार हिस्ट्री लेक्चरर के पास एनसीसी के बारे में मिली। सुरेश कुमार ने छात्राओं को एनसीसी के बारे में बताया और कहा कि एनसीसी की सख्त ट्रेनिंग होती है और कैंप में बाहर भी जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट के फायदे भी बताए और अभिभावकों की आज्ञा अनुसार जो बच्चे एनसीसी लेना चाहते हैं, उनकी सूची तैयार कर प्राचार्य को दी। छात्राओं ने यह सारा काम किया और प्राचार्य से मिलकर एनसीसी शुरू करवाए जाने की बात कही। छात्राओं ने इंटरनेट के माध्यम से एनसीसी जींद का पता और फोन नंबर सर्च किया और फिर दसवीं कक्षा की छात्रा नूर गिल ने सैन्य अधिकारियों से बात की। इस पर सात नवंबर को एनसीसी जींद के ऑफिस में ई-मेल से पत्र भेज दिया और कुछ ही मिनट बाद एनसीसी जींद से सुरेश कुमार के पास फोन आया और कहा कि आठवीं और नौवीं कक्षा की छात्र संख्या बताओ। मात्र दो दिन में ही घिमाना के सरकारी स्कूल में एनसीसी में चयन के लिए छात्र और छात्राओं का निरीक्षण करके फिजिकल और लिखित परीक्षा का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एनसीसी के लिए स्कूल के बच्चों की मेडिकल प्रक्रिया करवाई पूरी : डाॅ. रमेश पांचाल
घिमाना गांव के स्कूल में एनसीसी शुरू हो गई है। एनसीसी के लिए जरूरी मेडिकल प्रक्रिया को करवाने के लिए बच्चे अस्पताल आए। उन्हें खुशी है कि उनके गांव के बच्चे एनसीसी के मेडिकल के लिए आए हैं। बच्चों को अस्पताल की विजिट भी करवाई गई है।
डॉ. रमेश पांचाल डिप्टी सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed