फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nationwide strike by midday meal workers on February 12.

Jind News: मिड डे मील कर्मियों की 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike by midday meal workers on February 12.
22जेएनडी45-राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सुपरिटेंडेंट को ज्ञापन सौंपती मिड डे मील वर्कर। स्रोत क
जींद। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। इसको लेकर सदस्यों ने वीरवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुपरिटेंडेंट वजीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव सुनीता, ब्लॉक की सचिव सुनीता ने बताया कि 30 साल से मिड डे मील वर्कर्स सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन बना रही हैं लेकिन आज तक सरकार की ओर से इन्हें कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। मानदेय भी दस महीने का ही मिलता जबकि काम तो 11 महीने करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये देने, पूरे 12 महीने का वेतन देने व रिटायरमेंट पर सभी लाभ दिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल मर्ज किए जा रहे हैं, बंद किए जा रहे हैं और वर्कर्स का रोजगार छीना जा रहा है। सीटू जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि लंबे समय से मिड डे मील वर्कर्स की अनदेखी की जा रही है। कई महीने से वर्कर्स का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर नीलम, शशी, रेखा, मलकीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed