फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Khel Ratna Award winning player Pradeep Chahal honored

राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता खिलाड़ी प्रदीप चहल को किया सम्मानित

Thu, 27 Oct 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
National Khel Ratna Award winning player Pradeep Chahal honored
महर्षि विद्या मंदिर में खिलाड़ी को सम्मानित करतीं प्राचार्य अनिता शर्मा और अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। महर्षि विद्या मंदिर में सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता प्रदीप चहल को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य अनिता शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के चलते राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली पाई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दिव्यांग क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने के लिए कड़ी मेहनत की। सात-आठ वर्षों की मेहनत के बाद 2021 में उनका डीपीएल (दिव्यांग प्रीमियर लीग) में चयन हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साल 2009 में सिरसा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग करते हुए उन्होंने दिव्यांगों के पैरा ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया। वर्ष 2007 में सामान्य खिलाडिय़ों के साथ जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए मैच खेले थे। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन 16 सदस्यीय टीम में हुआ, लेकिन दिव्यांग होने के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। 2009 में सिरसा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग करते हुए उन्होंने दिव्यांगों के पैरा ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया। ऊंची कूद में रजत पदक जीता। दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए उन्होंने 2012 में भिवानी में ट्रायल दिया। इसके बाद हरियाणा की दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हो गया। 2014 में हरियाणा टीम का कप्तान बने। उनकी कप्तानी में टीम ने नॉर्थ जोन प्रतियोगिता जीती। अच्छी बल्लेबाजी के लिए उनको 2014 में बेस्ट बल्लेबाज चुना गया तथा अच्छे खेल के दम पर 2015 में भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उन्होंने भारत की तरफ से 2015 में गुरुग्राम में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला। उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा राष्ट्रीय मैच खेले है। उनके अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अब 2021 में दिव्यांग प्रीमियर लीग में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed