{"_id":"65186640f4da0f5c6e0adff6","slug":"national-holiday-should-be-declared-on-the-birth-anniversary-of-maharaja-agrasen-bajrang-garg-jind-news-c-199-1-sroh1007-6459-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की हो घोषणा : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की हो घोषणा : बजरंग गर्ग
Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी22 : समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते बजरंग दास गर्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में नरवाना में हुई। इसमें गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा होनी चाहिए।
बजरंग गर्ग ने कहा कि रविवार को जींद में होने वाली वैश्य संकल्प रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। रैली में हरियाणा के कोने-कोने से भारी तादाद में वैश्य बंधु भाग लेंगे। वैश्य समाज जाग चुका है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने में पूरी तरह सक्षम है। सभी सरकारें व राजनीतिक पार्टियां वैश्य समाज को सिर्फ चंदा लेने के लिए याद करती हैं। जब कभी राजनीति में हिस्सेदारी देने की बात आती है तो समाज के व्यक्तियों की पूरी तरह अनदेखी की जाती है जबकि देश व प्रदेश के विकास में सबसे ज्यादा अहम भूमिका वैश्य समाज की है। इतना ही नहीं देश की आजादी में भी वैश्य समाज का विशेष योगदान है।
कहा कि वैश्य समाज के नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। वैश्य समाज देश में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, धर्मशाला, हॉस्पिटल, गोशाला, प्याऊ व कॉलेज बनाकर जनहित के कार्यों में लगा हुआ है। बजरंग गर्ग ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि महाराजा अग्रसेन की जीवनी सीबीएसई की सातवीं क्लास के पाठ्यक्रम में लागू किया जाए और महाराजा अग्रसेन की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाए। अग्रोहा धाम वैश्य समाज महिला इकाई की प्रधान नीलम बंसल को बनाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज प्रधान नरवाना रोहताश सिंगला, कैलाश सिंगला, राजेंद्र पाल अमरगढ़ वाले, अनिल आर्य, विपिन गर्ग, महेशी प्रधान, दीपक सिंगला, नरेश बंसल, कृष्ण गर्ग, भूपेंद्र गर्ग, मोहित बंसल, रोशन मित्तल, संजय चौधरी, जियालाल गोयल, विजय आनंद गोयल, नेहा बंसल, सुमन बंसल, अलीशा जिंदल, नेहा सिंगल , सुमन गर्ग, मधु गर्ग, रचना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शिखा बंसल उपस्थित रहीं।