{"_id":"67a65412609863a59b0c63e4","slug":"national-games-shreya-of-sonipat-shines-in-haryanas-victory-jind-news-c-17-roh1018-595798-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल : हरियाणा की जीत में चमकी सोनीपत की श्रेया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल : हरियाणा की जीत में चमकी सोनीपत की श्रेया
विज्ञापन
कुश्ती के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाला सोनीपत अब पहलवानी ही नहीं फुटबाॅल में भी चमकने लगा है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खेले जा रहे राष्ट्रीय खेलों की फुटबाल स्पर्धा में विजेता बनी हरियाणा की जीत में सोनीपत की श्रेया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की गोलकीपर श्रेया हुड्डा ने फाइनल मुकाबले में ओडिशा के अटैक को बेहतर तरीके से रोकते हुए हरियाणा के जीत की राह प्रशस्त की। लाडली के शानदार खेल को देख परिवार भी गदगद है।
मूलरूप से रोहतक के गांव आसन फिलहाल सोनीपत की छोटूराम कॉलोनी निवासी संजेश हुड्डा ने बताया कि उनके परिवार का खेलों से दूर-दूर तक नाता नहीं है। श्रेया परिवार की पहली स्पोर्ट्स पर्सन है। 25 मई 1999 को जन्मी श्रेया का पढ़ाई के साथ फुटबाॅल की तरफ भी रुझान रहा है। बेटी के फुटबाॅल के प्रति जुनून को देख उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पड़ोसी फुटबाॅल प्रशिक्षक अनिल ढुल के सानिध्य में बेटी ने वर्ष 2012 में खेलना शुरू किया। वह सुभाष स्टेडियम में अभ्यास करती थी। श्रेया ने 12 साल पहले फुटबॉल के मैदान में अभ्यास करना शुरू किया था। वर्ष 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा बनी थीं। श्रेया हुड्डा ने जहां से फुटबाॅल का प्रशिक्षण लिया, अब सोनीपत के उसी सुभाष स्टेडियम स्थित खेल विभाग में जूनियर प्रशिक्षक के पद पर नियुक्त हैं।
दादा डीएसपी सेवानिवृत्त, पिता निजी क्षेत्र में करते हैं नौकरी
श्रेया हुड्डा ने के दादा महेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता संजेश निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और मां अजय हुड्डा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके छोटे भाई सोमांश हुड्डा एग्रीकल्चर में बीएससी कर चुके हैं। ऋषिकुल स्कूल से अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने वाली श्रेया ने टीकाराम कॉलेज से एमएससी की है। अब फुटबाॅल की नई पौध तैयार कर रही हैंं।
विज्ञापन
यह रही उपलब्धियां
श्रेया हुड्डा ने भारतीय फुटबाॅल अंडर-14 व अंडर-16 टीम में रही और शानदार खेल दिखाते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाते में योगदान दिया। तीन बार स्कूल नेशनल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण व दो रजत दिलाए। वह सीनियर नेशनल में प्रदेश की तरफ खेल चुकी हैं। खेलों इंडिया यूथ गेम्स में टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह वर्ष 2022 में सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा बनीं। वह एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। अक्तूबर-2023 में खेले जाने वाले एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर राउंड 2 के लिए 34 सदस्यीय भारतीय टीम में नामित किया गया था। वह चीन के हांगझोऊ में सितंबर-2023 में एशियन गेम्स में भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा रहीं।