{"_id":"8e92b298c6fe64ba4d1f27fc48e46d35","slug":"narwana-the-city-has-suspended-the-sho-and-dsp-reader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना का शहर थाना प्रभारी व डीएसपी के रीडर को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना का शहर थाना प्रभारी व डीएसपी के रीडर को किया सस्पेंड
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे पुलिस कर्मचारी को छोड़ने पर नरवाना शहर थाना प्रभारी और नरवाना डीएसपी के रीडर पर गाज गिर गई। आरोपी पुलिस कर्मचारी को छोड़ने का मामला सामने आते ही एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए।
एसएसपी अभिषेक जोरवाल के अनुसार 12 दिसंबर को नरवाना के कपास मंडी की दुकान में कुछ लोगों को बंगलादेश प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए फतेहाबाद पुलिस ने छापेमारी करके नौ लोगों को काबू किया था। इनमें एक पुलिस कर्मचारी शमशेर सिंह भी गिरफ्तार किया था वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी शमशेर सिंह नरवाना के डीएसपी के रीडर श्रवण कुमार का रिश्तेदार है।
रीडर श्रवण कुमार ने शहर थाना नरवाना प्रभारी जगबीर दहिया पर शमशेर सिंह को छोड़ने का दबाव डाला। इस पर पुलिस कर्मी शमशेर सिंह को छोड़ दिया गया। इसी दौरान मामला एसएसपी अभिषेक जोरवाल के संज्ञान में आया तो मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जांच के दौरान सामने आया कि डीएसपी रीडर श्रवण कुमार और नरवाना शहर थाना प्रभारी जगबीर दहिया ने कार्रवाई करने की बजाए उसे छोड़ा दिया है। एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने रीडर श्रवण कुमार और थाना प्रभारी जगबीर दहिया दोनों को सस्पेंड कर दिया।
ज्ञात रहे कि आईजी के आदेश पर फतेहाबाद पुलिस ने छापेमारी करके इंदिरा कॉलोनी नरवाना निवासी राजेंद्र, चोपड़ा पत्ती निवासी सुनील व विरेंद्र, कलायत निवासी विकास व पटेल नगर निवासी सलीम, पतराम नगर निवासी अशोक, बीरबल नगर निवासी पवन व पटेल नगर निवासी राज को बंगलादेश प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगते पकड़ा था। जबकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी शमशेर को छोड़ दिया था।