{"_id":"661041b3a35d60bd7c02362d","slug":"narwana-region-got-192-seats-under-chirag-scheme-jind-news-c-199-1-sroh1006-115334-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिराग योजना के तहत नरवाना क्षेत्र को मिलीं 192 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिराग योजना के तहत नरवाना क्षेत्र को मिलीं 192 सीटें
Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद/नरवाना। चिराग योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने नियम 134ए को खत्म कर दिया है। परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 रुपये से कम है तो बच्चा चिराग योजना का लाभ ले सकता है। पहले चरण में सरकार ने 25 हजार छात्रों को कवर करने की योजना बनाई है जो कक्षा 2 से 12वीं तक के होंगे। चिराग योजना के तहत नरवाना खंड में जरूरतमंद परिवार के बच्चों के हिस्से में केवल 192 सीटें ही आई हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है उनके बच्चे ही इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। जिन बच्चों कने वर्ष 2023-24 में सरकारी विद्यालयों में परीक्षा उत्तीर्ण की है वही इसका लाभ उठा सकते हैं। चिराग स्कीम के तहत नरवाना खंड के दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरी, आरडीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब, सर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतान साहिब और स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंगवाल का सूची में नाम आया है। इनमें दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।