{"_id":"6aab004a2b242dc0e10e4865","slug":"narwana-receives-a-gift-worth-2312-crore-a-modern-12-bay-bus-stand-to-be-built-jind-news-c-199-1-jnd1005-160403-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना को 23.12 करोड़ की सौगात, बनेगा 12-बे वाला आधुनिक बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना को 23.12 करोड़ की सौगात, बनेगा 12-बे वाला आधुनिक बस स्टैंड
विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। प्रैस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए 11 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर सरकार की ओर से 227 करोड़ 44 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने शहर में 12-बे वाले नए और आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 23 करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपये की मंजूरी दी है। अब परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसका निर्माण जल्द शुरू होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस नए बस स्टैंड में एक साथ 12 बसों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इससे बसों के संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बैठने, टिकट लेने, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
परियोजना में महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप और विशेष मार्ग भी बनाए जाएंगे। नए बस स्टैंड के निर्माण से शहर की सड़कों पर बसों के रुकने से होने वाली अव्यवस्था और जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
100 बेड का अस्पताल और सीएचसी उझाना का भवन बनेगा
रेलवे स्टेशन से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण पर 86 लाख और हुडा मार्केट के सिविल कार्यों पर 2 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस का अतिरिक्त भवन करीब 9.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। फरैन कलां के राजकीय पशु औषधालय भवन पर 31.11 लाख और नरवाना के राजकीय पशु चिकित्सालय भवन पर 40.29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नरवाना में 100 बेड के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण 107 करोड़ रुपये की लागत से होगा। वहीं सीएचसी उझाना के भवन के लिए 21 करोड़ 95 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि परियोजनाएं पूरी होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी : सतपाल
नरवाना निवासी सतपाल सेन ने कहा कि शहर में नए बस स्टैंड की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। वर्तमान व्यवस्था में गर्मी, बारिश और बसों के खड़े होने की समस्या के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। नए बस स्टैंड में प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय सहित आधुनिक सुविधाएं मिलने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं होना भी जरूरी है। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।
17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा ही संकल्प अभियान
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा ही संकल्प अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बेदी ने कहा कि जन धन योजना, जल जीवन मिशन, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। आधारभूत ढांचे के विस्तार से भी देश में आवागमन की सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा दीप जलाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी।