{"_id":"624f2f23567b8603cf5ddf63","slug":"narwana-municipal-council-executive-officer-arrested-jind-news-rtk6432800104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना नगर परिषद का कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना नगर परिषद का कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। नरवाना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार चौहान पर महिला कर्मी को कार्यालय में अकेले बुलाने व व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के आरोप लगाए गए हैं। महिला थाना पुलिस ने कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे वीरवार को कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
नरवाना नगर परिषद की एक महिला कर्मी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान तीन माह से उसे परेशान कर रहे हैं। कार्यकारी अधिकारी ने कार्यभार संभालते ही उसका मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नप के व्हाट्सएप ग्रुप से उसका मोबाइल नंबर निकाल लिया और उसके पास तरह-तरह के मैसेज भेजने लगा। इस पर उसने कार्यालय में आकर एतराज जताया। उसने कहा कि वह उसके पास निजी मैसेज न भेजें। कार्यालय के काम से संबंधित मैसेज ही उसके पास भेजें। उसने बताया कि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए नप के कार्यकारी अधिकारी के नंबर पर ही ओटीपी आता था। इसलिए उसे लेने के लिए बार-बार उनके पास जाना पड़ता था। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने उससे कहा कि वह बैठक के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं, इसलिए ओटीपी नंबर व्हाट्सएप पर ले लिया करो। अधिकारी होने के चलते उसकी बात को मान लिया, लेकिन उसने ओटीपी देने के बजाय अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया। कार्यकारी अधिकारी ने उसे कार्यालय से बाहर मिलने के लिए दबाव डाला। उसने आरोप लगाया कि जब भी किसी कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए जाती तो वह कहते थे कि उसके कार्यालय में तभी आया करें, जब उसके पास कोई न बैठा हो। इस पर उसने कह दिया कि आप कार्यालय से संबंधित काम तक ही अपनी बातों को रखें। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब उसने उन मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया तो कार्यकारी अधिकारी ने उसके पास कॉल करके उसके नंबरों को अन ब्लॉक करने के लिए कहा। जब उसने उनकी बात नहीं मानी तो उस पर ज्यादा कार्य का भार डाल दिया। उसके पास काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हटा दिया। इस दौरान दूसरे कर्मचारियों को भी कह दिया कि उनके किसी भी कार्य में सहायता न करें। उसका प्रोबेशन पीरियड चल रहा है। इसलिए कार्यकारी अधिकारी ने उसके सर्विस रिकॉर्ड को खराब करने के लिए मुख्यालय को झूठी शिकायत भेजनी शुरू कर दी। कार्यकारी अधिकारी की हरकतों से परेशान होकर कर्मी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि नरवाना के कार्यकारी अधिकारी पर छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।