{"_id":"67bb7504587dfcd4b50cc02e","slug":"napa-will-take-action-if-garbage-is-thrown-in-the-open-arvind-kumar-jind-news-c-199-1-jnd1001-130512-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कचरा डाला तो नपा करेगी कार्रवाई : अरविंद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कचरा डाला तो नपा करेगी कार्रवाई : अरविंद कुमार
Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
उचाना। नपा क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को मध्य नजर रखते हुए हनुमान मंदिर में कचरे के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कचरा आज के समय में एक गंभीर विषय बन चुका है। जो प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमारे भविष्य के लिए कचरा घातक सिद्ध होगा। आने वाली पीढ़ी को बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। नपा उचाना की टीम हर वार्ड में स्कूल, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर कचरे के बारे में जानकारी दे रही है की कैसे कचरे का निस्तारण संपूर्ण तरीके से कर सकते हैं।
नपा सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग अपने आसपास खाली प्लॉट में कचरा डालते हैं। इसके कारण वहां बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। कुछ स्थानों का मौका निरीक्षण भी किया गया। वहां पर काफी सारी प्लास्टिक की थैलियां व अन्य कचरा फेंका हुआ मिला। जो लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं उनके प्रति नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से शहरों से दो तरह का कचरा निकलता है सूखा, गीला जो डोर-टू-डोर गाड़ी में डाला जाता है। लोगों से बार-बार आह्वान किया जा रहा है कि वह अपने घरों में दो तरह के डस्टबिन रखें। जिससे गिला व सूखा कचरा अलग-अलग करके गाड़ियों में डाला जा सके। डोर-टू-डोर गाड़ी हर रोज वार्डों में जा रही है, लेकिन लोगों द्वारा गाड़ी में सूखा व गीला कचरा एक साथ ही डाल दिया जाता है। इससे डंपिंग साइट पर कचरा अलग नहीं हो पाता।