फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nandi Shalas will become self-reliant only with the cooperation of the society: Shravan Kumar Garg

समाज के सहयोग से ही नंदीशालाएं होंगी आत्मनिर्भर : श्रवण कुमार गर्ग

Tue, 30 Jun 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nandi Shalas will become self-reliant only with the cooperation of the society: Shravan Kumar Garg
29जेएनडी05: गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग से मुलाकात करते हुए प्रतिनि​धिमंडल के सदस्य
जींद। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग से प्रशासनिक नंदीशाला के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर शहर की दोनों नंदीशालाओं में गो संरक्षण, देसी नस्लों के संवर्धन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, देसी गो नस्लों के संरक्षण, पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण चारे की व्यवस्था, स्वच्छता और नियमित पशु चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने गो संरक्षण अभियान में समाज के सभी वर्गों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक नंदीशाला के सचिव जयभगवान पिंडारा ने बताया कि प्रशासन, शहर और गांव के लोगों, समाजसेवियों, गोभक्तों और दानदाताओं के सहयोग से दोनों नंदीशालाओं की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि गो सेवा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास पहले की तुलना में अधिक प्रभावी साबित हो रहे हैं। बैठक में हरियाणा में देसी गो नस्लों के संरक्षण और गो संरक्षण गतिविधियों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रशासनिक नंदीशाला के सचिव एवं नंबरदार जयभगवान पिंडारा, एग्रीकल्चर एवं मार्केटिंग बोर्ड जींद सर्कल के एसई नवीन दहिया, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुभाष ढिगाना, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रामभगत शर्मा और कवि एवं शिक्षाविद ओमप्रकाश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed