Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naib Subedar Naresh Lather passes away in Leh two months before his retirement; laid to rest in his village with full state honors.

Jind News: सेवानिवृत्ति से दो माह पहले लेह में नायब सूबेदार नरेश लाठर का निधन, गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

Fri, 06 Nov 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Naresh Lather passes away in Leh two months before his retirement; laid to rest in his village with full state honors.
5 जुलाना 02: शहीद नरेश लाठर को सलामी देते सेना के जवान। संवाद

विज्ञापन
जुलाना। देश की सीमाओं की सुरक्षा में 22 साल तक अपनी सेवाएं देने वाले गांव शादीपुर निवासी नायब सूबेदार नरेश लाठर का लेह-लद्दाख में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर बाद सेना के कमांडर ने फोन कर परिवार को उनके निधन की सूचना दी। इस खबर से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नरेश लाठर पिछले 22 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लेह में थी। उनके चाचा धर्मबीर लाठर ने बताया कि नरेश की सेवानिवृत्ति में करीब दो माह शेष थे। परिवार ने उन्हें दो साल बाद पदोन्नति की संभावना को देखते हुए सेवा जारी रखने की सलाह भी दी थी लेकिन नरेश ने सेवानिवृत्त होकर घर लौटने का फैसला कर लिया था। घर वापसी से ठीक पहले उनका इस तरह चले जाना परिवार के लिए बड़ा सदमा है।
विज्ञापन

नौवीं और 11वीं में पढ़ते हैं दोनों बच्चे
नरेश अपने पीछे पत्नी प्रीति (39), बेटा अरमान (13) और बेटी चाहत (15) को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अरमान नौवीं और चाहत 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। पिता के असमय निधन से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे के साथ गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, बेटे ने दी मुखाग्नि
वीरवार को नरेश लाठर का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा उनके पैतृक गांव शादीपुर पहुंचा। ब्राह्मणवास से शादीपुर तक ग्रामीणों ने बाइकों पर तिरंगा लेकर यात्रा निकाली और सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बेटे अरमान ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अरमान ने कहा कि वह सैनिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और पिता से प्रेरणा लेकर सेना में भर्ती होगा तथा देश की सेवा करेगा। अंतिम संस्कार में जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र बांगड़, थाना प्रभारी कमल, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा और डॉ. योगेश नांदल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
------------
5 जुलाना 01: शहीद नरेश लाठर के बेटे को तिरंगा सौंपते सेना के जवान। संवाद
5 जुलाना 02: शहीद नरेश लाठर को सलामी देते सेना के जवान। संवाद
5 जुलाना 03: शहीद को सेल्यूट करते उनके बेटे अरमान लाठर। संवाद

5 जुलाना 02: शहीद नरेश लाठर को सलामी देते सेना के जवान। संवाद

5 जुलाना 02: शहीद नरेश लाठर को सलामी देते सेना के जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article