{"_id":"63dc85fbc92fb906667b4282","slug":"na-jind-news-c-17-1-55317-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेल की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेल की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। नगर के हाट रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान गांव हाट निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है।
वीरवार की शाम करीब 5 बजे जींद से पानीपत जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में गांव हाट का प्रेम सिंह आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त प्रेम सिंह के रूप में की और इसके बारे में परिजनों को सूचित किया। वहीं घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गर्ई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई है। प्रेम मानसिक रूप से परेशान रहता था।