फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता का साथ जरूरी : बलराज कुंडू

Fri, 03 Feb 2023 09:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 03 Feb 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान और प्रताड़ित है। सभी वर्तमान व्यवस्था से दुखी और ऊब चुके हैं। इसलिए युवा, किसान, कर्मचारी, खिलाड़ी, छोटे व्यापारी का दर्द लेकर जन जागृति यात्रा निकालनी पड़ रही है। ये बाते जन जागृति यात्रा का नेतृत्व कर रहे विधायक महम बलराज कुंडू ने जुलाना में कही।

कुंडू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आपका साथ, विश्वास और आशीर्वाद की जरूरत है। कहा कि मेरी सच्चाई और ईमानदारी के कारण ही मुझे युवाओं का भरपूर साथ और बुजुर्गों का प्यार भरा आशीर्वाद मिल रहा है। किसी की चाटुकारी करके मुझे यह जनसमर्थन नहीं मिला, लोगों के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने के कारण ही आम जनमानस का विश्वास प्राप्त हो रहा है। आज हमें जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले जनप्रतिनिधि चाहिए, तभी व्यवस्था परिवर्तन संभव है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के हक की आवाज उठाना उनका नैतिक धर्म है। महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में जनजागृति यात्रा आठवें दिन निंदाना से शुरू होकर खरक बैंसी, किलाजफरगढ़, हथवाला, बूढ़ा खेड़ा से होते हुए जुलाना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed