{"_id":"63db32d8e7a7c50a7322a39b","slug":"na-jind-news-c-17-1-53952-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिप्टी सीएम के आने से पहले सरपंचों को बस में बैठाकर ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिप्टी सीएम के आने से पहले सरपंचों को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों द्वारा किए जा रहे के ऐलान पर प्रशासन पूरी तरह से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के उचाना दौरे के चलते चौकन्ना रहा। सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां पर उचाना, जुलाना, उझाना, नरवाना आदि ब्लॉकों से सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि एकत्रित हुए। यहां पर पुलिस प्रशासन सरपंचों के एकत्रित होने की जानकारी मिलने पर पहुंच गया। सरपंचों को यहां से बस में बैठाकर नरवाना लेकर पुलिस ने छोड़ दिया।
उचाना सरपंच एसोसिएशन प्रधान सरपंच प्रतिनिधि लखविंद्र लक्खा ने कहा कि सरपंचों की मांग सरकार नहीं मान रही है। सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठ छोड़े। जब तक सरपंचों की मांग नहीं मानी जाती तब तक सरपंच सीएम, डिप्टी सीएम, पंचायत मंत्री का विरोध जारी रखेंगे। पालवां चबूतरे पर सरपंच एकत्रित हुए। यहां पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर नरवाना ले जाया गया। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाली सीएम मनोहर लाल की रैली का सरपंच डट कर विरोध करेंगे। गांव में सरपंच धरने देंगेे। इन धरनों पर ही गुरू रविदास की जयंती सरपंच मनाएंगे। सरकार ने जो नियम बनाया है उससे गांव का विकास संभव नहीं है। ठेकेदारी प्रथा को सरकार लागू करना चाहती है जो किसी सूरत में लागू नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर गगनदीप बडनपुर, बलकार डोहाना खेड़ा, राममेहर मंगलपुर, रामनिवास सुरबरा, राजेश दुर्जनपुर, राजेश दरोली, अनूप सेढ़ा माजरा, सोहन घसो, सतबीर उचाना खुर्द, रेशम मौजूद रहे।