फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: बसों की कमी से खाटू श्याम और अमृतसर की रोडवेज सेवा बंद

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिपो में बसों की कमी का असर लंबे रूटों की सेवा पर पड़ रहा है। खाटू श्याम जाने वाली बसें 20 दिनों से बंद है। वहीं अमृतसर के लिए कोरोना काल के बाद से बस सेवा शुरू ही नहीं की गई। ऐसे में धार्मिक स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
हालांकि डिपो प्रबंधन ने खाटू श्याम वाली बस बंद होने का कारण मंदिर में निर्माण कार्य चलने के चलते कपाट बंद होना बताया है जबकि बसों की कमी का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं ऋषिकेश, देहरादून जाने वाली बसें भी कोरोना काल से नहीं चलाई गईं। जींद और आसपास क्षेत्र से यात्री हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। फिलहाल जींद से श्रीगंगानगर, मथुरा और सालासर तक की बसें जा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो ने पिछले साल खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस सेवा की थी। यह बस सुबह खाटू श्याम के लिए रवाना होती थी। इसमें जींद से काफी यात्री खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाते थे। रोडवेज डिपो को अच्छी आमदनी होती थी, लेकिन पिछले दिनों रोडवेज डिपो ने खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज सेवा को बंद कर दी। अब दोबारा से इस रूट पर रोडवेज सेवा बहाल हो जाए तो यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
धार्मिक स्थानों पर बस शुरू करने की मांग
शहरवासियों ने प्रदेश के आसपास के धार्मिक स्थानों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनकी मांग है कि जहां पहले रोडवेज बसें राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाती थीं। वहां पर जाने के लिए जींद के लोगों को अच्छी परिवहन सेवा मिल जाती थी, लेकिन धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए अब परिवहन सेवा नहीं मिल रही है।

वर्जन
खाटू श्याम मंदिर में निर्माण कार्य के चलते कपाट बंद है। इसको लेकर वहां श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई थी जिससे बस की रिसिप्ट भी कम हो गई थी। जैसे ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। रोडवेज सेवा बहाल कर दी जाएगी।-कर्मबीर तोमर, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed