फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: झाड़ियों में रोता मिला दस माह का बच्चा

Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रेलवे कालोनी में दस महीने का बच्चा झाड़ियों में रोता मिला। रोने की आवाज सुनकर महिलाएं पहुंचीं और बच्चे के माता-पिता के बारे में पता किया। पता नहीं चलने पर शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे काॅलोनी की बुजुर्ग महिला जीवनी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की दोपहर वह अपने घर पर थी। इस दौरान उसे क्वार्टर के पास किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि झाड़ियों में दस महीने का बच्चा था। उसे कपड़े से लपेटा गया था और उसके पास दूध पीने वाली निप्पल रखी हुई थी। आसपास ढूंढने पर भी कोई नहीं मिला। इसके बाद काफी महिलाएं एकत्रित हो गईं। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पटियाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता के बारे में आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सीडब्ल्यूसी को सूचित किया गया। सीडब्ल्यूसी के कर्मचारी आकर बच्चे को चाइल्ड केयर होम ले गए। बच्चा कुपोषण का शिकार है और बीमार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उसके माता-पिता का सुराग लगाने के लिए आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। बच्चे को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामानंद, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed