फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में चलीं सर्द हवाएं, नहीं निकली धूप

Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Feb 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते मंगलवार को दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह घना कोहरा रहा जबकि दिन में सर्द हवाएं चलीं। दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। लोगों को दिनभर ठंड का एहसास होता रहा।

ठंड को गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 67 प्रतिशत और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क रहेगा। मंगलवार को दिन का आगाज घने कोहरे तथा ठंड के साथ हुआ। इसके चलते यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। हवा पूर्व से पश्चिम की तरफ चली जो काफी ठंडी रही। आकाश में बादलवाई भी देखने को मिली। पिछले एक पखवाड़े से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी मौसम साफ हो रहा है तो कभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कभी बूंदाबांदी तो कभी बारिश हो रही है। मौसम में उतार चढ़ाव से फसलों पर प्रभाव पड़ रहा था। तापमान में गिरावट गेहूं फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी ओर फुटाव भी अच्छा होगा। पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आगे मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क रहेगा। तापमान में भी इजाफा होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 31जेएनडी25 : सुबह जिले में छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed