फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: डिपो को अगले माह 12 नई बसें मिलने की उम्मीद

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रोडवेज के बेड़े में 12 नई बसें शामिल होनी हैं। इसके लिए जून 2022 में 3.39 करोड़ रुपये भी जमा किए जा चुके हैं। नई बसों के इंतजार में बीता वर्ष गुजर गया लेकिन एक भी बस नहीं मिली। अब डिपो प्रबंधन अगल माह फरवरी में नई बसें मिलने का दावा कर रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में डिपो के बेड़े में 12 नई बसें शामिल हो जाएंगी जिससे बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने रोडवेज डिपो समेत अन्य डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल करने की घोषणा की थी। इससे यात्रियों और डिपो प्रबंधन में आस जगी थी कि नई बसें शामिल होने से डिपो का बेड़ा बढ़ेगा। जींद डिपो में 12 नई बसें शामिल होनी थी। इसको लेकर पिछले साल जून में खरीद के लिए परिवहन विभाग के निदेशालय ने डिपो को तीन करोड़ 39 लाख रुपये जारी कर दिए थे। यह राशि जींद डिपो को बसों की चेसिस और बॉडी तैयार करवाने के लिए एचआरईसी गुरुग्राम में जमा करवा दी थी। इसके बाद 12 बसें डिपो में पहुंचने की उम्मीद थी जो अबतक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

डिपो में फिलहाल 125 के बसें हैं, जिनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। कुछ ऐसी बसें भी हैं जो काफी कंडम हालत में हैं जो सिर्फ लोकल रूटों पर ही चलाई जाती हैं। जिले की आबादी के अनुसार डिपो को अभी 100 बसें और चाहिए। 100 बसें डिपो के बेड़े में शामिल होने के बाद ही बसों की कमी पूरी हो पाएगी और यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरे राज्यों के रूटों पर बसें नहीं
रोडवेज डिपो में हर महीने बसें घट रही हैं। समय सीमा पूरी होने के बाद बसों को कंडम घोषित किया जा रहा है। ऐसे में डिपो और सब डिपो में 125 के लगभग बसें बची हैं, जिनमें 35 बसें तो किलोमीटर स्कीम वाली हैं। उनको ही लंबे रूटों पर भेजा रहा है जबकि रोडवेज बसें लोकल तथा एक डिपो से दूसरे डिपो तक आती-जाती हैं। इससे पहले डिपो में 200 बसें होती थीं। बसों की कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दूसरे राज्यों वाले रूट और ग्रामीण रूट बंद पड़े हैं। यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पाती। जम्मू कटरा, जालंधर, जयपुर, मथुरा, देहरादून और पटियाला रूट कई सालों से बंद पड़े हैं।


वर्जन

जींद डिपो में फरवरी के पहले सप्ताह में नई बसें आनी शुरू हो जाएंगी। डिपो ने नई बसों के लिए राशि पहले ही जमा करवा रखी है। जींद डिपो को 35 नई बसें अलॉट हुई थी, लेकिन कितनी आएगी, यह अभी तय नहीं है। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी।-अजय गर्ग, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
फोटो कैप्शन 31 जेएनडी 13 : बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed