फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: तीन दिन में प्रॉपर्टी आईडी की 375 शिकायतों का हुआ समाधान

Sun, 29 Jan 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 29 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एनडीसी पोर्टल से संबंधित प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में तीसरे दिन रविवार को अवकाश के बाद भी शिविर लगाया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा 151 शिकायतों का समाधान किया गया। तीन दिन कुल 375 शिकायतों का समाधान किया गया। सोमवार से फिर ऑनलाइन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
रविवार को सुबह से लेकर शाम तक नगर परिषद कार्यालय में आवेदकों की भीड़ लगी रही। हालांकि पहले से ही ऑनलाइन आवेदन करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले उन्हें सीएससी से जाकर ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट करवाना पड़ा। उसके बाद ऑफलाइन उनकी त्रुटियों को दूर करने का काम किया गया। इससे एक बार फिर से सीएससी संचालकों द्वारा रिजेक्ट कराने के लिए भी 50 से 100 रुपये देने पड़े। रविवार को त्रुटियां दूर करने के लिए नगर परिषद द्वारा दो काउंटर लगाए गए थे। नगर परिषद के पास पहले से ही ऑनलाइन 700 ऑब्जेक्शन आए हुए थे, लेकिन ऑनलाइन ऑब्जेक्शन को रिजेक्ट करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद ही नगर परिषद कार्यालय में ऑफलाइन त्रुटियां ठीक की जा सकीं। हालांकि ऑफलाइन त्रुटियां दूर कराने में भी लोगों को कम से कम 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पहले दिन 89, दूसरे दिन 135 तथा अंतिम दिन 151 शिकायतों का निपटान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अब फिर शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
तीन दिन शिविर में ऑफलाइन मामले निपटाए गए। कुछ लोगों ने अपने ऑनलाइन आवेदनों को रद्द करवाकर ऑफलाइन शिकायतों का समाधान करवाया। अब सोमवार से फिर से ऑनलाइन आवेदनों पर काम शुरू होगा। ऑफलाइन में संबंधित व्यक्ति को तुरंत अपने आब्जेक्शन के बारे में पता चल जाता था लेकिन ऑनलाइन में ऑब्जेक्शन के लिए सीएससी पर जाना पड़ेगा।

बॉक्स
तीन दिन निदेशालय की तरफ से ऑफलाइन शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक किया गया। तीन दिन में 375 शिकायतों का समाधान किया गया। अब फिर से लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे, जिनका ऑनलाइन ही निपटान किया जाएगा।-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed