फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: ठग गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, 15 से ज्यादा वारदातें कबूलीं

Sat, 28 Jan 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Jan 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सीआईए और शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिलाओं को कीमती सामान देने का झांसा देकर सोने के गहने ठगने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धांनसा जिला जालौर (राजस्थान) निवासी राजू उर्फ निक्किया के रूप में हुई है। वह दिल्ली सुलतानपुरी के ए ब्लॉक की गली नंबर-3 में रह रहा था। आरोपी अपने साथियों सहित विभिन्न शहरों में 15 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हरियल चौक पर मौजूद सीआईए नरवाना की टीम हरियल को सूचना मिली कि जयराम अस्पताल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास असलहे हैं। सीआईए टीम ने तुरंत पुलिया के पास खड़े व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली। उसके पास से 12 बोर का देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने महिलाओं से सोने के गहने ठगने की बड़ी वारदातों को कबूला। बताया कि उसके गिरोह में एक नाबालिग बच्चा और एक महिला शामिल होती हैं। गिरोह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या सार्वजनिक जगह पर अकेली महिला सवारी को टारगेट करते हैं जो सोने के गहने पहने होती हैं। गिरोह का नाबालिग लड़का महिला के पास किसी शहर जाने के लिए पता पूछने के बहाने जाता है। इतने में गिरोह का मुखिया भी उनके पास पहुंच जाता है और खुद को यात्री ही बताता है। नाबालिग बच्चा कहता है कि वह अपने मालिक के पास नौकर का काम करता था। उसका मालिक बहुत निर्दयी था और उसे मारपीट करता था, तनख्वाह नहीं देता था, इसलिए वह मालिक के घर से उसकी अलमारी से एक थैला उठाकर लाया है, इसमें कोई कीमती सामान है। उसने इसे खोलकर नहीं देखा है, इसमें क्या है जबकि उसके पास किराया भी नहीं है। इस पर बच्चा कहता है कि सामान रख लो और बदले में उसे पांच-छह हजार रुपए दे दो। आरोपी बच्चे से थैला लेता है और महिला को झांसा देता है कि थैले में नोटों की कई गड्डी हैं, वह इनको आपस में बांट लेंगे इसलिए उसे पांच-सात हजार रुपये उधार दे देते हैं। अकेली महिला सवारी उनकी बातों में फंस जाती है।
विज्ञापन

बॉक्स
पैसे लाने के बदले रख लेते हैं आभूषण
ठग गिरोह महिला यात्री को घर से पैसे लाने का लालच देता है। वह कहते हैं कि यदि थैला लेकर वापस नहीं आए तो उसे विश्वास दिलाने के लिए आप जो सोने के आभूषण पहने हो वह दे दो। पैसे लेकर आओगे तो वापस ले लेना। महिला यात्री झांसे में आ जाती है और अपने सोने के आभूषण उनको देकर थैला लेकर पैसे लेने के लिए चली जाती है। इतने में दोनों ठग सोने के आभूषण लेकर मौके से भाग जाते हैं। थैला के अंदर नोटों की नकली गड्डियां होती हैं। गड्डी के ऊपर व नीचे एक-एक नोट असली तथा बीच में कागज के टुकड़े रखे होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन स्थानों पर कीं वारदातें
ठग गिरोह ने कई स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें 15 से 17 जनवरी के बीच जाखल में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मेन बाजार के नजदीक तीन अलग-अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे। पांच दिन पहले जींद में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नहर के नजदीक तीन अलग-अलग महिलाओं से सोने के गहने ठगे थे। एक माह पहले सिरसा व डबवाली में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व शापिंग मार्किट के नजदीक पांच अलग-अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे। पांच-छह माह पहले रोहतक में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक चार, छह माह पहले बहादुरगढ़ में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक तीन, चार साल पहले अंबाला में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक तीन, चार साल पहले सोनीपत, कुरुक्षेत्र व पानीपत में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 10, छह-सात माह पहले बिहार के पटना में पटना जंक्शन, पटना साहिब गुरुद्वारा व मेन बाजार के नजदीक 10, छह-सात साल पहले पंजाब के लुधियाना, अमृतसर व जालंधर में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 9 और पांच साल पहले उतर प्रदेश के हाथरस व अलीगढ़ में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 8 महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे ।

वर्जन
ठग गिरोह के मास्टर माइंड धांनसा जिला जालौर (राजस्थान) निवासी राजू उर्फ निक्किया को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने साथियों से मिलकर 15 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।-रामनिवास, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed