{"_id":"623cacbd4bc76753971c4939","slug":"mustard-prices-reached-more-than-msp-jind-news-rtk641958018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी से अधिक पहुंचे सरसों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी से अधिक पहुंचे सरसों के भाव
विज्ञापन
सरसों की फसल इस बार किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। सीजन के शुरू से ही सरसों सरकार द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक मूल्य पर बिक रही है। सरकार द्वारा 5050 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया है। मंगलवार को उचाना की मंडी में 6509, बुधवार को 6664 व वीरवार को 6667 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदी गई।
किसानों के अनुसार सरसों के भाव निरंतर बढ़ रहे है जो एमएसपी रेट सरसों का तय किया था उससे अधिक भाव फसल के मिल रहे है। सरसों की फसल इस बार किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। मंडी में आते ही फसल किसान की बिक रही है। फसल के अच्छे भाव किसानों को मिलने के बाद किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि सरसों के भाव सरकारी भाव अधिक किसानों को निजी बोली पर मिल रहे है।
कपास के भाव में तेजी जारी
दूसरी तरफ कपास के भाव में मंदे के बाद अब तेजी का दौर जारी है। कुछ दिनों से भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास मिल रहे हैं। मंगलवार को 10 हजार, बुधवार को 9899 रुपये, वीरवार को 9975 रुपये प्रति क्विंटल तक कपास खरीदी गई। कपास के भाव बढ़ने से जिन किसानों ने भाव कम होने के चलते कपास नहीं बेची थी उन किसानों को अब फायदा हो रहा है। किसानों के अनुसार हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास के भाव रहने के बाद अब कुछ दिनों से कपास के भाव में तेजी है। 10 हजार रुपये के आस-पास किसानों को इन दिनों फसल के भाव मिल रहे हैं। कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि कपास के भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रहे हैं।