Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Music gave wings to the children's self-confidence.

Jind News: सुरों से बच्चों के आत्मविश्वास को उड़ान दी

Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Music gave wings to the children's self-confidence.
14जेएनडी29 : गायन प्रस्तुति देती हुई लड़की। संवाद।
नरवाना। वीर बाल दिवस के अवसर पर शहर में पहली बार बच्चों की गायन प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सिंगर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के तहत टैलेंट सर्च ऑडिशन और संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आदर्श बाल मंदिर, पंजाबी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में 61 प्रतिभागियों ने मधुर सुरों से समा बांध दिया। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी बल्कि शहर को एक नई सांस्कृतिक पहचान भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ रोशन मोर ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप मोर (प्रॉपर्टी एडवाइजर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देवेंद्र जांगड़ा (एक्सईएन सेवानिवृत्त) एवं डॉ. अमित सैन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालक एवं डायरेक्टर राजेश टांक ने पूरे आयोजन का अनुशासित, सौम्य एवं प्रेरणादायक संचालन किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें बच्चों में आत्मविश्वास, संस्कार और रचनात्मकता विकसित करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सिंगर ऑफ द ईयर’ केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि बच्चों को मंच और सही दिशा देने का प्रयास है। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका जसबीर जस्सी (उझाना) एवं सुशील कुमार ने निभाई। संगीत संयोजन में म्यूजिक डायरेक्टर बिट्टू मलिक के साथ आरुष मोर, शिव और संजीत का सराहनीय योगदान रहा।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखते हुए निर्णायक मंडल और आयोजन समिति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान घोषित न करते हुए सभी चयनित प्रतिभागियों को 26 दिसंबर 2025 को होने वाले ग्रैंड फिनाले में पुनः अवसर देने का निर्णय लिया। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा से अधिक बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत वेदांत गर्ग द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्राचार्य जोगेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुंडू, डॉ. एसके सिंगला, राहुल शर्मा, कुलदीप वर्मा, चांदीराम बौद्ध, गौतम गर्ग, सरिता जैन और रामकुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ नरवाना को सांस्कृतिक मंच पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे।


बाॅक्स

इन बच्चों ने गाए यह गीत

लक्षिता ने फूलों का तारों का, हंसिका ने बच्चे मन के सच्चे, रीत और एलिश सिंह ने एक प्यार का नगमा है, नैंसी ने उनसे मिली नजर, दामिनी ने लग जा गले, गुनगुना ने ये समा समा है ये प्यार का गाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। वहीं ट्विन सिस्टर्स नव्या और नंदिनी ने ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत कर पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed