{"_id":"5f11ed8a8ebc3e637f2bb83f","slug":"murder-sentenced-to-death-on-parole-in-connection-with-murderous-attack-jind-news-rtk564510413","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने के मामले में पैरोल पर आए सजायाफ्ता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला करने के मामले में पैरोल पर आए सजायाफ्ता की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सजायाफ्ता की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Jind
शहर की मोरपत्ती में शुक्रवार शाम बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला करने के मामले में सजायाफ्ता युवक नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब चार साल पहले हुए आपसी झगड़े में नरेंद्र को सजा हुई थी। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी राकेश कुमार व सीआईए इंचार्ज मनीष सहारण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
पुलिस के अनुसार करीब चार साल पहले नरेंद्र का पड़ोस में ही दूसरे गुट के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें दूसरे पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में नरेंद्र व उसके परिवार के चार लोगों को सजा हुई थी। नरेंद्र फिलहाल जेल से पैरोल पर आया हुआ था। शुक्रवार शाम मोरपत्ती मोहल्ले में बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर नरेंद्र की हत्या कर दी। गोली लगने के बाद नरेंद्र को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी साधूराम ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। डीएसपी ने कहा कि नरेंद्र को तीन गोलियां लगी हैं, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र पिछले कुछ महीनों से पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। सिटी पुलिस व सीआईए नरवाना की अलग-अलग टीमें बनाकर हत्यारों की तलाश की जा रही है।