फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Munshi of city police station shot himself with service revolver

Jind News: शहर थाने के मुंशी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Sat, 24 Jun 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Munshi of city police station shot himself with service revolver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर थाने के मुंशी ईएसआई सतपाल ने शुक्रवार रात को अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने गोली गर्दन में मारी। मौके पर मौजूद सहायक मुंशी ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। घायल मुंशी को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उनको खतरे से बाहर बताया है।


ईएसआई सतपाल की ड्यूटी सायं आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। वह देर सायं को ही ड्यूटी पर पहुंच गए थे देर रात को उन्होंने खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपनी गर्दन पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सतपाल ने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था। वह तनाव में लग रहे थे और घटना से पहले उन्होंने कई जगह बार-बार फोन भी लगाया था। घटना के समय शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार भी पुलिस लाइन में गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रवि खुडिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुंशी ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया देर रात को थाने में मुंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इसके कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed