फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal sanitation workers staged a protest in Julana and raised slogans against the government.

Jind News: जुलाना में नपा सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers staged a protest in Julana and raised slogans against the government.
जुलाना। कस्बे की नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पूरे बाजार में रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया। नपा सफाई कर्मचारियों के प्रधान जूनियर ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मांगों को अनदेखा करना उचित नहीं है।नपा सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन पर महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। कर्मचारियों ने कहा कि नपा चेयरमैन का व्यवहार निंदनीय है। चेयरमैन को महिला सफाई कर्मचारियों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर मजदूर नेता सुभाष पांचाल, ईश्वर ठाकूर, जितेंद्र, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed