फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal elections: Will BJP create history or will independents create a record, decision today

नपा चुनाव : भाजपा रचेगी इतिहास या निर्दलीय बनाएंगे रिकॉर्ड, फैसला आज

Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Will BJP create history or will independents create a record, decision today
11जेएनडी28-मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
जुलाना। नगरपालिका चुनाव के बाद बुधवार को मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। जुलाना नगरपालिका चुनाव के बाद से हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि चेयरमैन कौन बनेगा। भाजपा ने पहली बार नपा चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया। जुलाना से भाजपा ने जातिगत समीकरण साधने का काम किया और पिछड़े वर्ग से आने वाले डॉ. संजय जांगड़ा को प्रत्याशी बनाया। भाजपा पार्टी के उम्मीदवार संजय जांगड़ा को पार्टी का सहारा है तो निर्दलीय उम्मीदवार जोगेंद्र लाठर को भाईचारे का सहारा है। दोनों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जुलाना में पहली बार कमल खिलाना भाजपा के लिए चुनौती है तो निर्दलीय उम्मीदवार को भाईचारे से आस है। बुधवार को फैसला हो जाएगा कि भाजपा कमल खिलाने में कामयाब होती है या फिर निर्दलीय उम्मीदवार अपनी पारी की शुरुआत में आगे बढ़ पाते हैं।
विज्ञापन


सबकी निगाहें निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार पर टिकीं
सभी की निगाहें निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार को मिलने वाली वोटों को लेकर हैं। बाकी बचे उम्मीदवारों को अपनी मिली वोटों से ज्यादा सुनील कुमार को कितनी वोटें मिलेंगी, उसकी ज्यादा फिक्र हैं। वह निर्दलीय प्रत्याशी थे, जो दोनों उम्मीदवारों की एकतरफा जीत में बाधा बने हुए थे। निर्दलीय प्रत्याशी को मिलने वाली वोटों के आधार पर ही हार-जीत टिकी हुई है। अगर उनको कम वोटें मिलती हैं तो डॉ. संजय जांगड़ा की जीत दिखाई पड़ती है और अगर उसको ज्यादा वोटें मिलती हैं तो फिर जोगेंद्र लाठर भारी पड़ सकते हैं। हार-जीत किसकी होगी, इसका फैसला तो 12 मार्च को ही होगा। इतना जरूर है कि नगरपालिका के चुनावी परिणाम ने लोगों की सांसे थाम रखी हैं। कांटे की टक्कर होने के कारण हार-जीत को लेकर समर्थकों की सांसें बीच में अटकी हुई हैं। कस्बे में भी सारा दिन हार-जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। चुनाव खत्म हो जाने के बाद अब लोगों को 12 मार्च तक का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। आमने-सामने की टक्कर में दोनों प्रत्याशियों की जीत का दारोमदार अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलने वाली वोटों पर टिका हुआ है।
विज्ञापन


225 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
जुलाना के थाना प्रभारी जगदीश राम ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना केंद्र पर पुलिस की ओर से 225 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के पर 30 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती से पहले पता चलेगा कि किसकी होगी पहले गिनती
जुलाना नगरपालिका चुनाव में मतगणना के ठीक पहले ही पता चल पाएगा कि पहले पार्षदों की वोटों की गिनती होगी या चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की। क्यास लगाए जा रहे हैं कि पहले चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की वोटों की गिनती होगी।
बॉक्स
14 टेबल पर दो राउंड में होगी गिनती
मतगणना को लेकर 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना दो राउंड में होगी। पहले राउंड में चेयरमैन तो दूसरे राउंड में पार्षदों के वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed