{"_id":"6a7b7d0a276f24ef5e052c66","slug":"municipal-council-sanitation-workers-extend-strike-till-august-15-garbage-piles-up-in-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1009-158339-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल, शहर में बढ़ने लगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल, शहर में बढ़ने लगा कूड़ा
विज्ञापन
11जेएनडी26: शहर के जेडी सेवन मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
- फोटो : Archive
जींद। नगर परिषद के 180 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने अब 15 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। पिछले दो दिनों से शहर में कूड़ा उठान नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न वार्डों में डंपिंग प्वाइंटों पर भी कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा व सोहनलाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शहर में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में घरेलू कचरा निकलता है।
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण पिछले दो दिनों से करीब 50 टन कूड़ा सड़कों और डंपिंग प्वाइंटों पर जमा होने का अनुमान है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से दुर्गंध फैलने लगी है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार के कर्मियों को भी कूड़ा उठाने से रोके जाने के कारण नगर परिषद के सामने सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। मुख्य बाजारों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कूड़ा समय पर नहीं उठने से स्थिति बिगड़ने की आशंका है। नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था सामान्य करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की जरूरत है। यदि हड़ताल 15 अगस्त तक जारी रहती है तो स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी परिषद के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है।