फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal Council Employees' Strike Continues into Tenth Day; Sloganeering Against the Government

Jind News: नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 11 May 2026 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 May 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Employees' Strike Continues into Tenth Day; Sloganeering Against the Government
10जेएनडी16: धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को दसवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे राजपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है जिसके चलते कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हड़ताल स्थल पर नगर पालिका इकाई राज्य प्रधान नरेश शास्त्री अपनी टीम के साथ पहुंचे और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल स्थल पर नगर पालिका इकाई के प्रधान बंटी बेदी, गुलजारी, उपप्रधान कृष्ण, संजय, कमलेश, राजो देवी और नीलम मौजूद रहे। वहीं दैनिक स्थाई कर्मचारियों के प्रधान प्रदीप, संजय और विक्की भी धरने में शामिल हुए।

इसके अलावा डोर-टू-डोर कर्मचारियों में कुलदीप, अक्षय दीप, मनदीप, टिंकू और मनी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed