फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal council clerk and electricity corporation's CA sentenced to four years imprisonment

Jind News: नगर परिषद क्लर्क व बिजली निगम के सीए को चार-चार साल की कैद

Tue, 03 Mar 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Municipal council clerk and electricity corporation's CA sentenced to four years imprisonment
जींद। भ्रष्टाचार के मामलें में सुनवाई करते हुए अदालत ने नगर परिषद जींद में कार्यरत क्लर्क नरेश कुमार और बिजली निगम के सीए दुर्गेश को दोषी ठहराया है। दोनों दोषियों को चार-चार वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

नप में कार्यरत क्लर्क नरेश कुमार को प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का दोषी पाया गया। गांव फतेहगढ़ निवासी नरेश कुमार ने हांसी के मंडी सैनियान निवासी अजय से 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पांच हजार रुपये पहले ही दे दिए थे जबकि पांच हजार रुपये मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन

अजय ने मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई करते कर 10 जून 2022 को डीसी कार्यालय के सामने पार्क में आरोपी को पांच हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। यह मामला उसी समय से अदालत में लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के सीए दुर्गेश पर आरोप था कि उसने हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश कुमार से बैटरी फैक्टरी का लोड बढ़ाने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 5.32 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने एक लाख 18 हजार रुपये अग्रिम देने की बात कही और शेष राशि काम पूरा होने पर देने की बात रखी।

राजेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। 3 फरवरी 2019 को टीम ने हांसी रोड स्थित सब डिविजन कार्यालय में जैसे ही दुर्गेश ने शिकायतकर्ता से एक लाख 18 हजार रुपये लिए तो टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed