फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal corporation will impose fine for dumping garbage in open

Jind News: खुले में कूड़ा डालने पर नप लगाएगी जुर्माना

Fri, 06 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will impose fine for dumping garbage in open
06जेएनडी07-रेलवे रोड पर प्वांइट हटाने के बाद डाले कचरे को एकत्रित करता कर्मचारी। संवाद
जींद। शहर की सड़कों, गलियों से लेकर खुले में कूड़ा डालने वालों की अब खैर नहीं है। यदि कोई खुले में कूड़ा डालता हुआ मिला तो नगर परिषद उनकी पहचान कर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गंभीर है। स्वच्छता को लेकर नगर परिषद शहर में करीब सात साल पहले बनाए गए 75 कचरा पॉइंट को हटा रहा है। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इनमें से 30 कूड़ा पॉइंट हटा दिए गए हैं। नगर परिषद की ओर से गंदगी फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के तहत जुर्माने की राशि तय की गई है।
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। रोजाना नगर परिषद की गाड़ी घर-घर कूड़ा लेने के लिए जाती है, लेकिन कुछ लोग कूड़ा गाड़ी में न डालकर खुले में फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेंका गया कूड़ा नालियों में चला जाता है, जिससे वह बंद हो जाती है। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इसकी वजह से दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को दिक्कत होती है, इसलिए नगर परिषद से इस मामले को गंभीरता से लिया है।

शहर की सुंदरता को लग रहा दाग : शहर के मुख्य रास्ते रेलवे रोड पर कई जगह कूड़ा पॉइंट बने हुए हैं। ऐसे में नगर परिषद कर्मचारी वहां पर कूड़ा डाल जाते हैं। बेसहारा पशु पूरा दिन उसमें मुंह मारते रहते हैं। यह कचरा पॉइंट शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे हैं। वहां का वातावरण बदबूदार बना रहता है। आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरा पॉइंट के आसपास दुकानदार भी इस समस्या से काफी परेशान हो चुके हैं। नगर परिषद अब जहां-जहां भी कचरा पॉइंट हैं उनको खत्म कर रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed