फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal administration forgot to cover the manhole after cleaning it

Jind News: मैनहोल की सफाई के बाद ढक्कन लगाना भूला नप प्रशासन

Thu, 01 Aug 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration forgot to cover the manhole after cleaning it
31जेएनडी19 : जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास ढक्कन की जगह मेनहोल में डाला गया पौधा। संवाद
जींद। पटियाला चौक पर खुले मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर पर इन खुले मैनहोल को ढकने का काम किया, ताकि कोई हादसा न हो। नगर परिषद को चाहिए कि बारिश के सीजन को देखते हुए इन खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाए। अब बारिश का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में जरा सी बारिश में ही पटियाला चौक पर पानी जमा हो जाता है। नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि समय रहते इन खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाने का काम किया जाए।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश, कुलदीप, सुभाष ने बताया कि पटियाला चौक स्थित न्यू हांसी रोड पर कई दिन पहले सुपर सकर मशीन से मैनहोल की सफाई की गई थी। सफाई के बाद इन मैनहोल को खुला छोड़ दिया गया। शहर का व्यस्तम मार्ग होने के चलते खुला मैनहोल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आसपास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर खुले मैनहोल के आसपास अवरोधक लगाने का काम किया। ऐसे ही पुलिस अधीक्षक निवासी के सामने भी एक मैनहोल खुला पड़ा है। छह महीने पहले एकलव्य स्टेडियम में घुमंतू जाति के लोगों का एक पांच साल का बच्चा भी मैनहोल में गिर गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने ही समस्या
शहर में सीवरेज व्यवस्था का कार्य जनस्वास्थ्य विभाग का है। मैनहोल पर ढक्कन लगाने और इनका सुरक्षा का काम भी इसी विभाग का है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने ही मैनहोल खुला पड़ा है। यहां विभाग ने ढक्कन नहीं लगाया, लेकिन लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए मैनहोल में पेड़ उखाड़कर डाल दिया, ताकि कोई हादसा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जिन मैनहोल के ढक्कन नहीं है, उनको ढक्कन लगा दिए हैं। यदि इसके बावजूद कोई बाकी रह गया है तो उसका ढक्कन लगा दिया जाएगा।
-कर्मवीर, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed