{"_id":"692c8e63327e37e5e306baf8","slug":"mps-selja-and-subhash-barala-participated-in-the-last-day-of-the-gathering-at-dhamtan-sahib-jind-news-c-199-1-jnd1010-144696-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धमतान साहिब में समागम के अंतिम दिन सांसद सैलजा और सुभाष बराला ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धमतान साहिब में समागम के अंतिम दिन सांसद सैलजा और सुभाष बराला ने की शिरकत
विज्ञापन
30जेएनडी25 : धमतान साहिब गुरुद्वारा में पहुंची कुमारी शैलजा। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। धमतान साहिब में आयोजित तीन दिवसीय समागम के अंतिम दिन रविवार को सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शिरकत की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप के आगे नमन किया। 28 से 30 नवंबर तक चले आयोजन में भक्ति का सैलाब उमड़ा। हरियाणा कमेटी के किए गए प्रबंधों की सभी ने सराहना की।
सांसद सैलजा ने कहा कि भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला की अमर शहादत को आज पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। यह समागम गुरु गोविंद सिंह के गुराई दिवस को भी समर्पित है जो सिख इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण अध्याय है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सांसद सैलजा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं सांसद बराला को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। बराला ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा का अतुलनीय उदाहरण है जिसकी तुलना दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने निहत्थों और कमजोरों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया।
विज्ञापन
सांसद ने भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला की शहादत को भी नमन किया। कहा कि यह समागम गुरु गोविंद सिंह के गुराई दिवस को भी समर्पित है। इस दौरान बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाल, पार्षद आशुतोष शर्मा, पूर्व सरपंच देवेंद्र मंटा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, राजेंद्र मल्लू, रंगीराम नैन सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।