फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MPHW employees sent a proposal to the government demanding correction of salary discrepancy.

Jind News: एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को दुरुस्त की मांग को लेकर सरकार को भेजा प्रस्ताव

Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
MPHW employees sent a proposal to the government demanding correction of salary discrepancy.
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दुरुस्त करने के लिए मिशन निदेशक द्वारा सरकार को प्रस्ताव भेजा। इसमें महिला एमपीएचडब्ल्यू को शामिल नहीं करने की निंदा करते हुए उनकी वेतन विसंगति दुरुस्त करके 4200 ग्रेड पेे अनुसार वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला सचिव गुरनाम सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान सुदेश व उपप्रधान नीलम रानी ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के एसीपी के मामलों को लंबे समय से निपटारा नहीं करने, काफी कर्मचारियों को अभी भी वर्ष 2020 से 2023 ब्लॉक की एलटीसी का लाभ नहीं देने, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर नहीं करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से 15 फरवरी तक एसोसिएशन के पदाधिकारी जन जागरण अभियान चलाकर कर्मचारी विरोधी निर्णयों से सभी कर्मचारियों को जागृत करेंगे। उसके उपरांत 16 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक सभी प्रवर चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक व स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा महानिदेशक के नाम ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो स्वास्थ्यकर्मी सिविल सर्जन कार्यालय के सामने रोष प्रकट करके सरकार के नाम ज्ञापन भेजेंगे। इस अवसर पर अमरजीत, पुष्पा, सुशील, अनिल, गुरदेव, शक्ति सिंह, संदीप, राजेश, सतीश, जगदीप, पवन व अमरजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed