जींद। सीआरएसयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय बास्केटबॉल इंटरामुरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की ओर से आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें चार टीमें लड़कों की और चार टीमें लड़कियों की थी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र और सीआरएसयू खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने शिरकत की। महिला वर्ग में पहला स्थान एमपीएड दूसरे सेमेस्टर के खिलाड़ियों ने अर्जित किया। दूसरे स्थान पर बीपीएड प्रथम सेमेस्टर के खिलाड़ियों की टीम रही। पुरुष वर्ग में पहला स्थान बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान पर पीएड द्वितीय सेमेस्टर का रहा। मुख्य अतिथि प्रोफेसर कुलदीप नारा ने मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण गहलोत, डॉ. सुनीति, डॉ. रोहित, डॉ. नवीन, डॉ. अतुल और डॉक्टर प्रवीण मौजूद रहे।