{"_id":"6a63b6b61da72b1e3f0a1965","slug":"mp-satpal-brahmachari-raised-the-issue-of-biogas-plant-in-parliament-demanding-investigation-and-relocation-jind-news-c-199-1-sroh1006-157267-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में उठाया बायोगैस प्लांट का मुद्दा, जांच और स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में उठाया बायोगैस प्लांट का मुद्दा, जांच और स्थानांतरण की मांग
विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी15-संसद में बायो गैस प्लांट का मुद्दा उठाते हुए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र सांसद सतपाल
जींद। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में संचालित बायोगैस प्लांट का मुद्दा उठाया और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि आबादी के बीच स्थापित यह प्लांट स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और किसी भी आपात स्थिति में गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
सांसद ने सरकार से प्लांट की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसे रिहायशी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक या ऐसे प्लांट की स्थापना से पहले आसपास की आबादी, पर्यावरण और संभावित जोखिमों का वैज्ञानिक आकलन किया जाना जरूरी है।
सतपाल ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि प्लांट के कारण क्षेत्र में दुर्गंध, प्रदूषण और मच्छरों की समस्या बढ़ने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने पर्यावरण और भूजल पर भी इसके संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। सांसद ने कहा कि यदि प्लांट के कारण किसी नागरिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तो प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय निवासियों ने सांसद द्वारा संसद में मुद्दा उठाए जाने का स्वागत किया। कर्नल डीके भारद्वाज, मा. सेवा सिंह, जगदीश सिंह भनवाला, बलबीर श्योराण, राकेश भनवाला और यशपाल रोहिल्ला ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने से समाधान की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।