फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP Satpal Brahmachari performed Bhoomi Pujan and laid the foundation stone of Lord Parshuram's temple

Jind News: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भगवान परशुराम के मंदिर का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

Mon, 03 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 03 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
MP Satpal Brahmachari performed Bhoomi Pujan and laid the foundation stone of Lord Parshuram's temple
02जेएनडी20:  पिल्लूखेड़ा में परशुराम मंदिर के ​शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संवाद
पिल्लूखेड़ा। भगवान परशुराम सेवा समिति पिल्लूखेड़ा ने ब्राह्मण धर्मशाला में बनाए जाने वाले भगवान परशुराम के मंदिर का भूमि पूजन डॉ. कश्मीरी की अध्यक्षता में किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सोनीपत लोकसभा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने शिरकत की। सांसद ने ब्राह्मण धर्मशाला में बनने वाले भगवान परशुराम के मंदिर की नींव रखी और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

डॉ. कश्मीरी ने बताया कि इस मंदिर में सीमेंट, सरिया और रेत का प्रयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि मकराना राजस्थान से ले गए पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का बहुत योगदान है। गांव गांगोली के रहने वाले ब्रह्मचारी का सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर निर्माण में एक लाख 51 हजार का योगदान दिया। भगवान परशुराम समिति की ओर से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को एक सामूहिक मांग पत्र दिया गया। इसमें नई अनाज मंडी पिल्लूखेड़ा से रजवाहा रोड होते हुए जींद पानीपत सड़क मार्ग तक बाईपास का निर्माण कराना, रेलवे की जमीन पर पार्क का निर्माण कराना, उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलवाने, ब्राह्मण धर्मशाला में लाइब्रेरी बनाने के लिए मांग पत्र दिया गया। सांसद ने कहा कि वह पढ़ने के लिए हरिद्वार गया था। वहां गंगा मां की कृपा से आश्रम बनाया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सुदामा गरीब नहीं थे, सुदामा त्यागी थे। जो पास में कुछ नहीं होने पर भी भगवान श्रीकृष्ण के पास कुछ लेकर गए थे। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने पिल्लूखेड़ा के सर्व समाज को पिल्लूखेड़ा की रेलवे फाटक के पास बने तालाब की चार दीवारी के लिए 11 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भगवान परशुराम धर्मशाला में बनाए जाने वाले मंदिर के लिए भी 15 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संरक्षक रामफल शास्त्री व राजबीर शर्मा मौजूद रहे।

02जेएनडी20:  पिल्लूखेड़ा में परशुराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संवाद

02जेएनडी20:  पिल्लूखेड़ा में परशुराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed